कन्नौज, जनवरी 29 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर पालिका सभागार में जन्म मृत्यु से संबंधित प्रमाण पत्रों को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें शहर की एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इससे संबंधित विभिन्न जानकारियां दी गई। कार्यशाला के दौरान तीन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थिति रही। बैठक में तीन एएनएम और 23 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही। अनुपस्थित कार्मिकों की सूचना संबंधित विभाग को भेजी जा रही है। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह द्वारा शहर में कार्यरत एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्रों से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी गई। आज की कार्यशाला में जन्म मृत्यु पंजीकरण अधिनियम 1969 एवं चिकित्सा विभाग के द्वारा जारी शासनादेश के अनुक्रम में सभी उपस्थित कार्यकारियों को यह बताया गया कि वह उसमें प्रथम सूचनादाता के रूप ...