पटना, फरवरी 20 -- एएनएम अभ्यर्थियों के दावे और आपत्तियों के निराकरण के बाद शीघ्र ही इनकी नियुक्ति कर दी जाएगी। राज्य स्वास्थ्य समिति आपत्तियों का निराकरण कर रही है। अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों के सत्यापन कार्य के बाद 317 को आयोग्य की श्रेणी में समिति ने रखा था, जिनसे आपत्तियों ली गई हैं। 197 अभ्यर्थियों को उनके कार्य अनुभव का लाभ नहीं दिया गया है। समिति से मिली जानकारी के अनुसार सभी दावों-आपत्तियों के निराकरण की कार्रवाई चल रही है। सबको अपनी बात रखने और संबंधित कागजात जमा करने का अवसर दिया गया है। यह कार्य पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों की फाइनल सूची जारी की जाएगी। इसके बाद संविदा के 5006 पदों पर इनकी नियुक्ति कर दी जाएगी। मालूम हो कि राज्य के विभिन्न जिलों के अस्पतालों में इन एएनएम को पदास्थापित किया जाएगा। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.