रांची, जनवरी 15 -- रांची, संवाददाता मोरहाबादी स्थित एएच-आईवीएफ सेंटर की रजत जयंती पर बच्चों के लिए बेबी शो का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। केंद्र की निदेशक डॉ. जयश्री भट्टाचार्य ने बताया कि इस अनुसंधान केंद्र ने प्रजनन चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाओं के 25 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। यह पूर्वी भारत का पहला आईवीएफ क्लिनिक है, जिसकी स्थापना लोगों को वैज्ञानिक रूप से उन्नत प्रजनन उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। बीते वर्षों में इस केंद्र ने झारखंड और बिहार सहित आसपास के राज्यों के हजारों दंपतियों को संतान सुख प्रदान किया है। सफलता की दर 70 से 80 प्रतिशत तक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...