पिथौरागढ़, जनवरी 3 -- पिथौरागढ़। एएचटीयू ने गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की तलाश व पुनर्वास के लिए ऑपरेशन स्माइल अभियान का शुभांरभ किया है। इस अभियान का नोडल अधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी को बनाया गया है। इस दौरान नोडल अधिकारी जोशी के नेतृत्व में बीते रोज एएचटीयू टीम ने वड्डा क्षेत्र में गुमशुदाओं के घर पहुंचकर उनका भौतिक सत्यापन किया। बताया गुमशुदाओं की तलाश हेतु टैक्निकल टीम की मदद ली जा रही है। टीम में हेड कास्टेबल, कांस्टेबल संगीता, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल निर्मल किशोर, कांस्टेबल महेन्द्र महर, कांस्टेबल रणवीर कंबोज मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...