पिथौरागढ़, जनवरी 6 -- पिथौरागढ़। एएचटीयू टीम ने एसएसबी 55वीं बटालियन ऐचोली में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान अपर उपनिरीक्षक प्रेम बल्लभ छिमवाल ने अधिकारियों व जवानों को मानव तस्करी, उसकी पहचान, उसके स्वरूप, रोकथाम के उपाय, कानूनी प्रावधान के बारे में जानकारी दी, साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना समय पर साझा करने व पीड़ितों के संरक्षण व पुनर्वास के विषय में जोर दिया। बताया इस कार्यशाला का उद्देश्य मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध के विरुद्ध संयुक्त प्रयासों व सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर उसे रोकना है। यहां डिप्टी कमाण्डेन्ट अजय कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल संगीता, कांस्टेबल रणवीर कम्बोज सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.