मोतिहारी, अप्रैल 3 -- मधुबन। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मधुबन में बुधवार को एईएस व जेई से बचाव के लिए बीएलटीएफ (ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स) की बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ रजनीश कुमार ने की। बैठक में एईएस व जेई बीमारी से बचाव के लिए सीएचसी द्वारा की गयी तैयारी की समीक्षा की गयी। इस बीमारी से बचाव व इसके रोकथाम के लिए प्रचार-प्रसार का मास्टर प्लान बनाने का निर्देश दिया गया। कहा गया कि जागरूकता लाने से इस बीमारी से बहुत हद तक बचाव किया जा सकता है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.इंद्रजीत कुमार ने बताया कि इस बीमारी से निपटने के लिए सीएचसी में एसी रूम के साथ दो बेड,ऑक्सीजन सिलिंडर व पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है। आशा व एएनएम को इसका प्रचार-प्रसार जिम्मेवारी के साथ करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उन्हें इस बीमारी से बचाव के तरीके बता दिए गए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.