भागलपुर, अप्रैल 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता एसीएस हेल्थ के साथ हुए विडियो कान्फ्रेसिंग व डीएम से मिले निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग जिले में सक्रिय हो गया है। बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने चमकी बुखार या एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) से बच्चों को बचाने व इसके बीमार बच्चों के इलाज-जांच को निर्देश जारी किया कि एईएस की पहचान व इलाज के लिए हरेक पंचायत में एक-एक नोडल पदाधिकारी की तैनाती जल्द से जल्द की जाये। चमकी बुखार का इलाज बेहतर हो, इसको लेकर डॉक्टरों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाये। सिविल सर्जन ने सभी अस्पतालों के प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के पंचायतों के मुखिया, विकास मित्र व आंगनबाड़ी सेविका के साथ बैठक करें। लोगों को चमकी बुखार की बीमारी के प्रति जागरूक करें। साथ ही अस्पताल में हर हाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.