मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में एईएस के दो नए मरीज मिले हैं। दो नए मरीज मिलने से जिले में इस साल एईएस पीड़ितों की संख्या सात हो गई है। एक मरीज बरुराज और दूसरा हथौड़ी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। बरुराज के साढ़े तीन साल के सैफ अली को चमकी का लक्षण आने पर 24 मार्च को एसकेएमसीएच के पीकू में भर्ती किया गया था। वहीं, हथौड़ी के छह साल के सत्यम कुमार को भी चमकी के लक्षण आने पर 24 मार्च को ही पीकू में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद दोनों में एईएस की पुष्टि हुई। एईएस का कारण दोनों में हाइपोग्लाइसीमिया बताया गया है। मालूम हो कि जिले में एईएस पहला मामला 18 फरवरी को सामने आया था। अब तक मुशहरी के दो, पारू के एक, कुढ़नी के एक, बोचहां के दो और मोतीपुर के एक मरीज में एईएस की पुष्टि हुई है। सदर में खुला कंट्रोल रूम, कर्मचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.