जौनपुर, फरवरी 1 -- जंघई। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कसेरवा स्थित मतदान बूथ का निरीक्षण एईआरओ बृजेश राय ने शनिवार को किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा मतदाता सूची का गहन परीक्षण करने की बात कही। एईआरओ ने कहा कि प्राप्त नोटिस समय से संबंधित लोगों तक पहुंचाए जाएं और जिन मतदाताओं ने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए हैं, उन्हें चिन्हित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार मिश्र, लेखपाल राममणि प्रजापति, बीएलओ गीता गुप्ता, मीरा देवी, राजकुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...