देवरिया, मई 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। पहले से चकाचक हाटा-गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग के चौड़ीकरण के नाम पर मंगाए गए छह करोड़ रुपये के बजट के मामले में लोक निर्माण विभाग के प्रधान सहायक रविन्दर गिरि को भी निलंबित कर दिया गया है। इस प्रकरण में एई, जेई को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। लगातार हो रही कार्रवाई से पिछले पांच दिनों से लोक निर्माण विभाग में खलबली मची हुई है। कप्तानगंज-हाटा-गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग के चौड़ीकरण तथा हाटा-गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग के सुदृढीकरण के लिए हाल ही में छह करोड़ का प्रस्ताव बनाकर कर्मचारियों ने शासन से बजट भी मंगा लिया, जबकि यह सड़क पहले ही बन चुकी थी। इसका खुलासा होने के बाद एक माह पहले विभाग ने शासन को बजट वापस कर दिया। मंडलीय अधीक्षण अभियंता गोरखपुर ने जांच कराई। जांच में जेई, एई व अधिशासी अभियंता दोषी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.