बोकारो, जनवरी 13 -- सोमवार को बीएसएल एलएच स्थित एआरएस पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वि‌द्यालय के निदेशक आरएल यादव व प्राचार्य विश्वजीत पात्रा ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया। छात्रों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन व उनके विचारों पर भाषण दिए। उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। वि‌द्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता पाठ और उनके जीवन पर आधारित लघु नाटकों का प्रदर्शन किया। युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निबंध लेखन, पेंटिंग और क्विज़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय विकसित भारत में युवाओं की भूमिका रहा। स्वामी विवेकानंद के शारीरिक व मानसिक शक्ति के संदेश को अपनाते हुए छात्रों के लिए सामूहिक य...