गाजीपुर, दिसम्बर 23 -- गाजीपुर। बेसिक शिक्षा परिषद में तैनात एआरपी संघ का चुनाव मंगलवार को सकुशल संपंन हो गया। इसमें कार्यकारिणी का गठन के लिए पर्यवेक्षक पुनीत कुमार एवं चंदन सिंह की उपस्थिति में कराया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर दिवाकर सिंह चुने गये। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र प्रताप यादव, महामंत्री जनार्दन यादव, कोषाध्यक्ष राजेश दुबे, मीडिया प्रभारी कृष्णानंद राय और संगठन मंत्री अशोक यादव चुने गये। पदाधिकारियों ने कहा कि एआरपी के हित में जो भी लड़ाई लड़नी होगी, उसे लड़ा जाएगा। कहा कि एआरपी साथियों की ओर से जो भी जिम्मेदारी मिलेगी। उसे पूर्णत: निभाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...