कुशीनगर, फरवरी 20 -- कुशीनगर। तमकुहीराज ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय कोटवा टीकमपार के सहायक अध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक आमोद कुमार उपाध्याय के एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) हिंदी विषय के लिये दुदही ब्लॉक में चयनित होने पर शिक्षको व शिक्षा विभाग से जुड़े लोगो ने हर्ष व्यक्त किया। इस सफलता पर शिक्षक अवधेश वर्मा, प्रधानाध्यापक कृष्णमुरारी पाण्डेय ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा शिक्षक अनिल सिंह, अमीर हयात प्रवीण कुमार मिश्र, देवेंद्र कुमार गुप्ता, मनोज कुमार राय, राजीव जयसवाल, नवीन जयसवाल, रामबिलास, मुकेश कुमार, सूर्यप्रकाश, शैलेंद्र कुमार, उपेंद्र यादव ने माल्यार्पण कर बधाई दी। शिक्षिका मधु सिंह, रचना सिंह, सरोज शर्मा, चांदनी मोदनवाल तथा विद्यालय की छात्राएं श्वेता, अफरीना, प्रिया, अर्पिता, शमा, खुशबू और...