फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 5 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) बनने से पहले ही 36 शिक्षकों ने किनारा कर लिया। शुक्रवार को जीजीआईसी फ तेहगढ़ में एआरपी के चयन को करायी गयी परीक्षा में 85 शिक्षक ही हाजिर हुये। कठिन सवालों में एआरपी उलझकर रह गये। परीक्षा पर निगरानी रखी गयी। जनपद में एआरपी के कुल 40 एआरपी का चयन किया जाना है। शुरुआत में एआरपी बनने को आवेदन करने के लिए होड़ सी लग गयी थी और 121 आवेदन किए गए थे। इसमें ऐसे कई शिक्षकों ने आवेदन किए जो कि दूर दराज दुर्गम क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें इस बात की आस है कि जिले के भीतर ट्रांसफर तो होना नही है और एआरपी बनकर बेहतर स्थान पर पहुंच जाएंगे। जीजीआईसी में हुयी इस परीक्षा में पूरी नजर रखी गयी। परीक्षा में जैसे ही प्रश्न पत्र सामने आये तो कईअध्यापकों का सर चकरा गया। बीएसए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.