बरेली, दिसम्बर 3 -- बरेली। अंग्रेजी विषय के एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) लक्ष्मण दत्त शर्मा ने कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर का निरीक्षण किया। सभी कक्षाओं को देखने के बाद बच्चों से अंग्रेजी में परिचय प्राप्त किया। उन्होंने विद्यालय की सुव्यवस्थित शिक्षण व्यवस्था की सराहना की। कक्षा दो व चार का गहन निरीक्षण कर शिक्षिकाओं मीनू रस्तोगी और कृष्णा स्वाति से शिक्षण संबंधी संवाद किया। प्रधानाध्यापक लाल बहादुर गंगवार से शिक्षक डायरी, साप्ताहिक मीटिंग और शिक्षण सुधार पर चर्चा की। मिड-डे मील की भी जांच की। प्रधानाध्यापक राखी सक्सेना के कार्य की प्रशंसा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...