प्रयागराज, मार्च 23 -- परिषदीय स्कूलों में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के माध्यम से शैक्षिक स्तर सुधारने के उद्देश्य से एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के चयन के लिए आयोजित परीक्षा में 68 प्रतिशत शिक्षक फेल हो गए। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 20 मार्च को आयोजित परीक्षा में सम्मिलित 155 शिक्षकों में से केवल 49 शिक्षकों (32 फीसदी) को ही सफलता मिली और 106 (68 फीसदी) फेल हो गए। डायट प्राचार्य राजेन्द्र प्रताप ने शनिवार को परिणाम जारी कर दिया। शहर के करीब ब्लॉकों में तैनात शिक्षकों ने आवेदन में रुचि नहीं दिखाई, क्योंकि चयन होने पर दूर के ब्लॉकों में जाना पड़ सकता था। उदाहरण के तौर पर बहादुरपुर से किसी ने आवेदन नहीं किया, जबकि चाका ब्लॉक से आवेदन करने वाले दोनों शिक्षक असफल हैं। सोरांव से आवेदन करने वाले पांच शिक्षकों में से केवल एक को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.