रामपुर, फरवरी 18 -- गंज थाना क्षेत्र में एआरटीओ पर कार चढ़ाने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शनिवार की रात गंज क्षेत्र में एआरटीओ अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने अपनी कार उनकी सरकारी वाहन के आगे लगाकर रास्ता रोक लिया था। जिसके बाद एक अन्य कार चालक ने सरकारी गाड़ी पर टक्कर मारने का प्रयास किया गया था। एआरटीओ प्रशासन की ओर से गंज थाने में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गंज थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि एआरटीओ की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.