महाराजगंज, जनवरी 16 -- महराजगंज। सड़क सुरक्षा माह के तहत एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने गुरुवार को भी सड़कों पर वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, बिना सिक्योरिटी नंबर प्लेट, लेग गार्ड, वाहन चलाते समय मोबाइल से बात करने पर कुल 65 वाहनों का चालान किया। एआरटीओ ने बताया कि सड़क हादसे कम करने के लिए सभी लोगों को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। अभियान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...