प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 15 -- प्रतापगढ़। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता ने टीम के साथ सोमवार को प्रयागराज-अयोध्या रोड पर वाहनों की चेकिंग की। भूपियामऊ में प्रयागराज की ओर से सवारी लेकर अयोध्या जा रही बस रोककर चेक करने पर खुलासा हुआ कि उक्त बस का इस रोड पर चलने का परमिट नहीं है। इसके अलावा बस स्वामी ने यात्रियों को भ्रमित करने के लिए बस का रंग रोडवेज डिपो की बसों की तरह कराया था। एआरटीओ ने बस सीज कर रोडवेज डिपो परिसर में खड़ी करा दिया। इसके बाद अंतू इलाके में चेकिंग के दौरान बालू के दो ओवरलोड ट्रक सीज कर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। एआरटीओ ने बताया कि सीज की गई बस और ट्रक के स्वामी जुर्माना भरकर वाहन रिलीज कराएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...