बलरामपुर, जनवरी 8 -- बलरामपुर संवाददाता। गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बृजेश यादव ने सड़क सुरक्षा माह के आठवें दिन विभिन्न पेट्रोल पंपों पर जाकर लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से कहा कि सभी लोग बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन न चलाएं। पेट्रोल पंप मालिक बिना हेलमेट आने वाले वाहन चालकों को पेट्रोल न दें। यातायात के नियमों का पालन करें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें। बच्चे वाहन न चलाएं। सभी वाहन चालक विभाग से ड्राइविंग लाइसेंस बनवा कर ही वाहन चलाएं। उन्होंने बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 98 वाहन चालकों, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वाले चार चालक, बीमा समाप्त होने पर भी वाहन चलाने वाले दस चालक पर कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त तीन बसों के परमिट शर्तों का उल्लंघन करतें पाए जाने...