अंबेडकर नगर, जनवरी 16 -- अम्बेडकरनगर। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाया जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में स्कूली बसों की जांच जारी है। शुक्रवार को एआटीओ सत्येन्द्र कुमार ने 25 स्कूली बसों का सघन निरीक्षण किया जिसमें छह मानक के अनुरूप न पाए जाने पर चालान किया। अभियान से स्कूल के संचालकों में खलबली मची रही। एआरटीओ ने बताया कि स्कूल बसों के फिटनेस के सम्बंध एवं अन्य मानकों के सम्बंध में अभियान निरन्तर 31 जनवरी तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...