बदायूं, फरवरी 15 -- बदायूं। जिले में एआरटीओ द्वारा चेकिंग अभियान जारी है। एआरटीओ प्रर्वतन हरिओम ने शनिवार के लिए कछला, बदायूं में वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान सवारी ढो रहे छह माल वाहक वाहनों का चालान किया। एआरटीओ को चेकिंग में एक टाटा मैजिक की फिटनेस फेल मिली। जिसका संचालन सवारियों के लिए किया जा रहा था। एआरटीओ ने इसे परिवहन कार्यालय में सीज कर दिया। 70 दो पहिया वाहन, बिना हेलमेट, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, मोबाइल फोन का प्रयोग एवं बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने के अभियोग में चालान किये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...