रुद्रपुर, जुलाई 4 -- रुद्रपुर। परिवहन विभाग की टीम ने शुक्रवार को 47 वाहनों के चालान किए। छह वाहनों को सीज भी किया गया। शुक्रवार को एआरटीओ नवीन सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीम ने अभियान चलाते हुए 47 वाहनों के चालान किए। जिसमें छह वाहनों को सीज किया गया। इसमें चार ऑटो को फिटनेस, टैक्स, डीएल और इश्योरेंस न होने पर सीज किया गया है। दो छोटे भार वाहनों को सीज किया गया है। ओवरस्पीड में 39 वाहनों का चालान किया है। साथ ही लगभग एक लाख तीस हजार का जुर्माना लगाया गया है। टीम में परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सिंह सुपयाल, महेंद्र सिंह, मनोज भंडारी, गणेश जोशी, रवि क्वीरा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...