बिजनौर, जनवरी 6 -- सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन गौरी शंकर ठाकुर ने सड़क सुरक्षा माह के दौरान वाहन चालकों और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही खनन में लगे पांच वाहनों को सीज किया। सोमवार को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन गौरी शंकर ठाकुर ने सड़क सुरक्षा माह के दौरान जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में शून्य मृत्यु के लक्ष्य को लेकर लोगों को नियमों का पालन करने की अपील की तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित पम्पलेट वितरित किए। अभियान के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और तेज गति से वाहन चलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही एआरटीओ प्रवर्तन गौरी शंकर सिंह ने नजीबाबाद क्षेत्र में खनन सामग्री परिवहन में लगे वाहनों की सघन चेकिंग की गई। मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर पांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.