पीलीभीत, सितम्बर 9 -- पीलीभीत। भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने एआरटीओ के एडीसीटी पहुंच कर व्यवस्था को देखा और खिन्नता जताई। हैवी लाइसेंस और सामान्य लाइसेंस बनाए जाने की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह अपने निजी कार्य से पहुंचे थे। यहां भारी वाहन संचालन को लेकर अधिक फीस और अन्य समस्याओं का सामना करने पर अन्य कार्यकर्ताओ को बुला कर विरोध जताया गया। लाइसेंस के निर्धारित फीस के बजाए अधिक फीस लिए जाने का विरोध जताते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही एआरटीओ ऑफिस पर धरना देंगे। इस मौके पर संगठन के मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो, प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, चिन्टू , नागेंद्र सिंह, गुरजीत सिंह, दिलशाद राजा, समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.