उरई, दिसम्बर 6 -- कालपी। शुक्रवार रात को अवैध खनन एवं ओवरलोड के तहत विभागीय अधिकारियों की टीम के द्वारा अभियान चलाया गया। दो ओवरलोड वाहनों को नाटकीय ढंग से पकड़कर सीज किया गया। कानपुर देहात जनपद के परिवहन अधिकारियों की टीम के द्वारा ग्राम चौराह बाजार के पास हाईवे में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो गाड़ियां ओवरलोड खनन लादकर जा रही थी। जैसे ही चालकों ने चेकिंग टीम को देखा तो गाड़ियां मोड़ कालपी की तरफ भागने लगे। वहीं एआरटीओ की टीम ने भी पीछा करके दोनों गाड़ियों को पकड़कर विधिक कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...