फतेहपुर, जनवरी 3 -- फतेहपुर, संवाददाता। आम दिनों में सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में आम आदमी की खासी भीड़ जमा दिखाई देती रही है, लेकिन एआरटीओ प्रशासन के निलंबन की कार्यवाही होने के बाद कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। कर्मचारी भी मामले को लेकर चुप्पी साथे रहे। वहीं जिले का प्रभार मिलने के बाद एआरटीओ प्रवर्तन प्रयागराज राजीव कुमार ने कार्य संभाल लिया है। एआरटीओ कार्यालय में शुक्रवार को हर पटल पर कर्मचारी मौजूद थे। मगर काम करवाने वालों का टोटा ही दिखाई दिया, जिससे पूरा कार्यालय खाली नजर आ रहा था। वहीं यहां पर मौजूद कर्मचारियों व आम आदमी के मध्य कार्यवाही की भी चर्चा होती रही। जबकि हर कर्मचारी कार्यवाही के बाद सहमा सा नजर आ रहा था। वैसे तो कार्यालय परिसर में दलालों के साथ ही अन्य लोग अपना काम करवाने के लिए चहल कदमी करते दिखाई देते हैं। जिससे ...