बुलंदशहर, दिसम्बर 2 -- खानपुर। नगर में बीएलओ के अभद्र व्यवहार का ऑडियो वायरल होने व मतदाता के शिकायत करने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। सोमवार को एआरओ ने बीएलओ के साथ बैठक कर समयसीमा में कार्यपूर्ण करने व मतदाताओं से सदव्यवहार करने की हिदायत दी है। रविवार को नगर के मोहल्ला वैश्यान निवासी एक मतदाता ने बीएलओ द्वारा फोन पर अभद्र व्यवहार करने की शिकायत की थी। जिसके बाद सोमवार को एआरओ ने सभी बीएलओ के साथ बैठक की। अभद्र व्यवहार वाले बीएलओ को सद्व्यवहार करने की सख्त हिदायत दी है। साथ ही 50 प्रतिशत से भी कम काम करने वाले बीएलओ को भी अविलंब समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए है। सभी बूथों पर बीएलओ को सक्रिय रहने के भी निर्देश दिए गए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...