बोकारो, फरवरी 7 -- शनिवार को बीएसएल एलएच स्थित एआरएस पब्लिक स्कूल में 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन हुआ। विदाई समारोह का शुभारंभ स्कूल के निदेशक आरएल यादव व प्राचार्य विश्वजीत पत्र ने दीप प्रज्वलन कर किया। निदेशक आरएल यादव ने कहा कि 12वीं के बाद छात्र छात्राओं के जीवन में कई बदलाव होते हैं। जहां वे उच्च शिक्षा के साथ अपने करियर को लेकर भी सजग रहेंगे। करियर को संवारने में उनकी एकाग्रता ही उन्हें मंजील तक ले जाएगी। इस दौरान अनुशासन काफी जरूरी है। वहीं प्राचार्य विश्वजीत पात्रा ने उपस्थित विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के आरंभ में 11वीं के छात्र-छात्राओं ने गीत संगीत से माहौल को रंगारंग कर दिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को स्कूल प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...