बोकारो, जुलाई 26 -- एआरएस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को सावन महोत्सव मनाया गया। जिसका शुभारम्भ स्कूल के चैयरमेन रमिता यादव व विद्यालय के निदेशक राम लखन यादव ने की। चेयरमेन ने कहा सावन का महीना जीवन में खुशियों का सौगात लाता है। कृषकों के लिए तो यह माह वरदान स्वरूप है। स्कूल के प्राचार्य विश्वजीत पात्रा ने कहा सावन का महीना हरियाली और खुशियों का प्रतीक है। पेड़-पौधे जल से सरावोर होकर नया जीवन पाते हैं। तपती धरती वर्षा जल का स्पर्श पाकर शीतल हो जाती हैं। इस मौके पर कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। बच्चों ने नृत्य,गीत सहित मनोरंजक कार्यक्रम से वातावरण को सावनमय बना दिया। इस अवसर पर सत्यम ,सुमन कान्त ठाकुर,कौशर फातिमा, अफसाना परवीन , बनानी मल्लिक आदि अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.