बांदा, फरवरी 9 -- बांदा। रोडवेज कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ एआरएम ने बैठक की। उनकी 13 सूत्रीय अधिकांश मांगों को जिला स्तर पर निस्तारित किया। शेष को उच्चाधिकारियों के पास निर्णय की बात कही। रोडवेज जिला शाखा अध्यक्ष रमेशचंद्र गुप्ता, मंत्री जयपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष ओपी गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री पवन कुमार आदि पदाधिकारियों ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ बैठक की। सोमवार को रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में आयोजित पदाधिकारियों के साथ बैठक में संघ ने कहा कि किसी कार्मिक को बिना प्रारंभिक जांच के दंड व निलंबित न किया जाए। इसके उत्तर में नियमानुसार कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। मार्ग पर पुलिस द्वारा बसों के चालान की कटौती चालकों के देयक से न करने पर एआरएम ने कहा कि संबंधित पटल सहायक द्वारा प्रत्येक सप्ताह चालानों का ब्...