वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (एमपीएमएमसीसी) एवं होमी भाभा कैंसर अस्पताल (एचबीसीएच) ने सातवें स्थापना दिवस पर शनिवार को सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि एक समय आएगा जब एआई (आर्टिफशियिल इंटेलिजेंस) स्वास्थ्य सेवा में एक निर्णायक भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा जो एआई की गहन समझ रखते हैं, इसका अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग कर पाएंगे। एमपीएमएमसीसी एवं एचबीसीएच के निदेशक प्रो. सत्यजीत प्रधान ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण और सुलभ उपचार उपलब्ध कराना संस्थान का प्रमुख उद्देश्य है। आर्थिक रूप से कमजोर 50 हजार मरीजों को नि:शुल्क इलाज दिया गया है। ऐसे मरीजों को अस्पताल के मेडिकल सोशल वर्क विभाग के माध्यम से विभिन्न ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.