लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता रोगों की पहचान,उपचार और ऑपरेशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता बढ़ी है। इसकी मदद से स्तन कैंसर, दिल व दूसरे रोगों की सटीक पहचान संभव हुई है। एक्स-रे, सीटी स्कैन, एमआरआई व पैथोलॉजी से जुड़ी जांच में एआई की मदद से विश्वसनीयता बढ़ी है। रोबोटिक ऑपरेशन में सटीकता बढ़ी है। नई दवाओं की खोज में इसका इस्तेमाल बढ़ा है। ये जानकारी डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने शुक्रवार को लोहिया संस्थान के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग की ओर से बीईएसटेक संगोष्ठी में दी। डॉ. अंजली लठवाल ने कहा कि महिलाओं में स्तन कैंसर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। महिलाओं में इसकी जागरूकता बढ़ी है, लेकिन अधिसंख्य महिलाएं कैंसर के तीसरे और चौथे स्टेज में अस्पताल पहुंच रही हैं। स्तन कैंसर के उपचार में कई नवीन उपचार उपलब्ध हैं। शुरू में स्तन कैं...