मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री की आवाज व तस्वीर वाली एआई जेरेटेडेट फर्जी वीडियो वायरल करने वाले बोचहां के भगवानपुर निवासी प्रमोद कुमार राज को साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एआई जेरेटेडेट फर्जी वीडियो व ऑडियो से वह आम लोगों में भ्रम फैला रहा था। देश के सर्वोच्च पदों की गरिमा, प्रतिष्ठा व विश्वास को ठेस पहुंचा रहा था। जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि फर्जी डिजिटल सामग्री से राष्ट्र विरोधी भावना, अफवाह एवं सामाजिक अशांति फैलाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस तरह के वीडियो व ऑडियो के वायरल होने के बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक साइबर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने तकनीकी बिंदुओं पर साक्ष्य संकलन के बाद आरोपित प्रमोद कुमार राज को गिरफ्तार कर लिया। उसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.