कानपुर, फरवरी 21 -- कानपुर। सीएसजेएमयू की परीक्षा में अब एआई का प्रयोग किया जाएगा। पेपर सेटिंग और इवैल्यूएशन में एआई की मदद ली जाएगी। यह फैसला कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में शनिवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया। इसकी शुरुआत विषय सेमेस्टर परीक्षा से होगी। परीक्षा में एआई का प्रयोग करने वाला सीएसजेएमयू देश का पहला विश्वविद्यालय होगा। कुलपति ने बताया कि परीक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि परीक्षाओं में एआई का उपयोग किया जाए। प्रोफेसर पाठक ने बताया कि प्रश्नपत्रों की सेटिंग, मूल्यांकन, एग्जाम मॉनिटरिंग और स्टूडेंट सर्विसेज में हम एआई के नए मॉडल्स लाएंगे। परीक्षा में एआई सभी छात्रों से अलग-अलग सवाल पूछ सकता है। पेपर लीक होने की संभावना न के बराबर है। किसी को यह नहीं पता लग पाएगा कि कौन पेपर बना रहा है। इस...