बरेली, अप्रैल 25 -- बरेली के फहीम करार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से नादिर: द क्राउन ऑफ ब्लड एंड डायमंड्स नामक फिल्म बनाई है। दो महीने की रिसर्च के बाद करीब छह मिनट की यह फिल्म तैयार हुई है और इसे यू्ट्यूब पर रिलीज किया गया है। फहीम का दावा है कि यह प्रदेश की पहली एआई निर्मित शॉर्ट फिल्म है। मल्टीमीडिया एक्सपर्ट फहीम करार ने फिल्मी दुनिया में एआई तकनीक से नादिर शाह के किरदार को जिंदा किया है। फहीम ने बताया कि यह फिल्म 18वीं शताब्दी के फारसी सम्राट नादिर शाह के जीवन पर आधारित है, जिसने अपने साहस और क्रूरता से इतिहास में गहरा प्रभाव छोड़ा। फिल्म में नादिर शाह की ताजपोशी से लेकर दिल्ली पर चढ़ाई, कोहिनूर की प्राप्ति और उसके पतन तक की कहानी को एआई जनरेटेड विज़ुअल्स, सिनेमैटिक एनिमेशन और डीप वॉयस ओवर टेक्नोलॉजी के जरिए बेहद प्रभावशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.