दरभंगा, फरवरी 24 -- दरभंगा। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि चिकित्सा ऐसा क्षेत्र है जहां निरंतर नवाचार होता रहता है और अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इसके स्वरूप को तेजी से बदल रहा है। हाल ही में दिल्ली में आयोजित एआई अंतरराष्ट्रीय समिट में भारत की मजबूत उपस्थिति स्पष्ट रूप से दिखी है। अमेरिका व चीन के बाद भारत एआई के क्षेत्र में अग्रणी देशों में शामिल है। अब आवश्यक है कि चिकित्सा क्षेत्र में एआई का प्रभावी उपयोग किया जाए और मेडिकल फैकल्टी को भी उसी अनुरूप विकसित किया जाए। वे सोमवार को दरभंगा मेडिकल कॉलेज के 101वें स्थापना दिवस समारोह सह पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह में कॉलेज के ऑडिटोरियम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच-दस वर्षों में एआई चिकित्सा क्षेत्र में अत्यंत महत...