मथुरा, फरवरी 5 -- आज के डिजिटल युग में फर्जी समाचार और गलत जानकारी समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बनती जा रही है। इसी समस्या के समाधान को ध्यान में रखते हुए बीएसए कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर एप्लीकेशन के छात्र विशाल शर्मा द्वारा "हल्के कॉन्वोल्यूशनल न्यूरल नेटवर्क और मॉडल संपीड़न तकनीकों द्वारा फर्जी सामग्री की पहचान" विषय पर एक महत्वपूर्ण शोध कार्य किया गया। यह कम कंप्यूटिंग संसाधनों में भी तेज और अच्छे परिणाम प्रदान करता है। इस तकनीक की विशेषता यह है कि यह मोबाइल और कम क्षमता वाले उपकरणों पर भी प्रभावी ढंग से कार्य कर सकती है। इस शोध को शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया, जहां इसे विशेषज्ञों द्वारा सराहा गया। शोध कार्य कंप्यूटर एप्लीकेशन के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह के मार्गदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.