आगरा, जुलाई 13 -- पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी को बदनाम करने की नीयत से पति ने एआई के माध्यम से पत्नी का अश्लील वीडियो बना लिया। उसकी बहन को भेज दिया। जानकारी पर सदर निवासी पत्नी ने पुलिस से शिकायत की है। साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने एसीपी हरीपर्वत को बताया कि 2014 में उसकी शादी मथुरा निवासी युवक से हुई थी। छह माह पूर्व गृहक्लेश से परेशान होकर वह मायके आ गई। तब से सदर क्षेत्र में ही रह रही है। पति ने खुन्नस में बदनाम करने की साजिश रची है। एक बहुत ही अश्लील वीडियो में उनका चेहरा मर्ज कर नया फेक वीडियो बना लिया। इस अश्लील वीडियो को उनकी बहन के नंबर पर भेज दिया। उनके चरित्र पर गंभीर लांछन लगाने लगा। वीडियो वायरल होने पर बदनामी के डर से उनके परिवार के लोग काफी परेशान हैं। आरोपित पति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.