दरभंगा, दिसम्बर 8 -- दरभंगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मेडिकल डायग्नोसिस और मैनेजमेंट को आसान और सटीक कर रहा है। अगर आज के चिकित्सकों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपने प्रैक्टिस में नहीं अपनाया तो जल्दी ही वे बेमानी हो जाएंगे। यह विचार जम्मू से आए डॉ. अरुण अरोड़ा ने एक स्थानीय होटल में आयोजित दरभंगा ऑब्सट्रेटिक्स एंड गाइनेकोलॉजिस्ट सोसायटी के सीएमई में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चीन में दुनिया का पहला मानव रहित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोट वाला अस्पताल कार्यरत हो चुका है, जहां पर सारी सुविधा रोबोट और कंप्यूटर के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से दी जाती हैं और वह अभी के अस्पतालों से ज्यादा अच्छे ढंग से कार्य कर रहा है। डॉ. अरुण अरोड़ा के सत्र की अध्यक्षता डॉ. उषा झा एवं डॉ. पूजा महासेठ ने की। डॉ. अरोड़ा ने विस्तार से बताया कि किस प्रकार विभि...