नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अब कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) से जुड़ी गतिविधियों में तेजी से नियुक्तियां बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि एआई से संबंधित नियुक्तियों में करीब 33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। एक समय ऐसा भी था जब एआई को समझना और अपनाना चुनौतीपूर्ण माना जाता था, क्योंकि हर नई तकनीक के साथ नई चुनौतियां सामने आती हैं, लेकिन अब भारत की आईटी इंडस्ट्री में एआई से जुड़ी भर्तियों में तेज इजाफा हो रहा है। फरवरी में आयोजित होने वाली इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 को लेकर शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एआई के कारण रोजगार पर नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। भारत की आईटी इंडस्ट्री बहुत बड़ी है और इंडस्ट्री ने यह दि...