बोकारो, दिसम्बर 15 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। वर्ष 1993 में आईआईटी जेईई में ऑल इंडिया रैंक 1 पाकर राष्ट्रीय स्तर पर इस्पातनगरी बोकारो का परचम लहराने वाले डीपीएस बोकारो के पूर्ववर्ती छात्र प्रसून कुमार झा सोमवार को अपने विद्यालय पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया व मौजूदा परिस्थितियों के अनुरूप पढ़ाई के साथ-साथ जीवन की अन्य चुनौतियों पर विजय पाते हुए एक सफल नागरिक बनने की प्रेरणा दी। शिक्षा का आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स- एआई के साथ समायोजन विषय पर प्रसून ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। अमेरिकी कंपनी सीकआउट के प्रधान अभियन्ता (डेटा व एआई) श्री झा ने शिक्षा के क्षेत्र में एआई के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की। उन्होंने कहा बदलते समय के अनुसार हमें चलना होगा। आज एआई ने एक तरफ जहां हमारे कार्यों को आसान बना दिया है, वहीं इसने रोजगार पर भी ख...