नई दिल्ली, फरवरी 14 -- एआई सम्मेलन में पाकिस्तान को आमंत्रण नहीं , 100 से ज़्यादा देश होंगे - नई तकनीक के उपयोग की वैश्विक दिशा तय करेगा एआई सम्मेलन 2026 - पीएम मोदी द्विपक्षीय वार्ताओं में भी होंगे शामिल नई दिल्ली। विशेष संवाददाता भारत में 16 से 20 फरवरी 2026 तक होने वाला एआई -इम्पैक्ट समिट वैश्विक स्तर पर एआई के उपयोग की दिशा तय करेगा । यूके, कोरिया और फ्रांस जैसे देशों में हुए सम्मेलनों से इतर भारत एआई तकनीक का विकास में उपयोग और इसके संतुलन पर जोर देगा। एआई के इस विश्वस्तरीय सम्मेलन में 100 से ज़्यादा देशों के प्रतिनिधि , करीब 20 देशों के राष्ट्र प्रमुख शामिल होंगे। लेकिन पाकिस्तान को सम्मेलन के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। एक अधिकारी ने कहा हमने उन देशों को आमंत्रित किया है जिनकी एआई उपयोग के लिहाज से प्रासंगिकता है। इस ग्लोबल समिट...