नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) वैश्विक शिखर सम्मेलन को लेकर सोमवार को दिल्ली नगर निगम की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। नजफगढ़ जोन के उपायुक्त सुमित कुमार ने निगम अधिकारियों के साथ आईजीआई एयरपोर्ट, महिपालपुर वार्ड का निरीक्षण किया। इसमें निगम की स्थायी समिति के सदस्य व महिपालपुर के पार्षद इंद्रजीत सेहरावत, एनएचएआई की टीम व क्षेत्रीय विभागों के अधिकारी शामिल हुए। उपायुक्त सुमित कुमार ने बताया कि एआई वैश्विक शिखर सम्मेलन को लेकर कई प्रमुख स्थानों की सफाई व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालयों के 24 घंटे रखरखाव, सुविधाओं की मरम्मत और रंगाई, सड़क सौंदर्यीकरण कार्यों के निर्देश दिए। साथ ही, इन प्रमुख स्थानें पर हर दिन अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने क...