नई दिल्ली, फरवरी 18 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भारत की कूटनीति का डंका भी बजा है। फ्रांस, स्पेन से लेकर पड़ोसी भूटान सहित सात राष्ट्रों के प्रमुखों से मुलाकात में वैश्विक मोर्चे पर भारत की रणनीतिक साझेदारी, व्यापारिक सहयोग और तकनीकी सहित विभिन्न मुद्दों पर बढ़ती हुई धमक नजर आई। एआई समिट में भाग लेने आए नेता भारत की तकनीकी प्रगति और एआई के क्षेत्र में इनोवेशन का लोहा मान रहे हैं। एआई सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समानांतर रूप से सक्रिय कूटनीतिक मिशन पर हैं। समिट से अलग विभिन्न देशों के नेताओं के साथ उनकी द्विपक्षीय मुलाकातें इस बात का संकेत हैं कि भारत वैश्विक मंचों का उपयोग केवल बहुपक्षीय चर्चाओं तक सीमित नहीं रख रहा, बल्कि उन्हें रणनीतिक रिश्तों को मजबूत करने के अवसर में भी बदल रहा है। वैश्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.