हल्द्वानी, फरवरी 20 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा विधायक बंशीधर भगत ने शुक्रवार को मीडिया को जारी बयान में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय एआई समिट से भारत ने देश-दुनिया को अपनी ताकत दिखाई है। इस समिट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिशन 2047 के रोडमैप को दुनिया के सामने रखा है। भगत ने कहा कि नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में चल रहे अंतरराष्ट्रीय एआई समिट 'इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026' से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को टॉप 3 एआई सुपर पावर बनाने के लक्ष्य को प्रदर्शित किया है। पहली बार कोई वैश्विक एआई समिट भारत में आयोजित हुई है। इसका उद्देश्य एआई को मानव केंद्रित समावेशी और वैश्विक सहयोग के माध्यम से आगे बढ़ाना है। यह समिट पीपुल, प्रोग्रेस व प्लेनेट थीम आयोजित की गई है। प्रगति और पर्यावरण संरक्षण पर केंद्...