नई दिल्ली, जनवरी 16 -- - विदेशी मेहमानों को सुंदर दिल्ली के दर्शन कराने के लिए कवायद नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एआई इम्पैक्ट समिट में आने वाले विदेशी मेहमानों को सुंदर दिल्ली के दर्शन के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्युडी) ने प्रमुख सड़कों का कायाकल्प करने का काम शुरू कर दिया है। कायाकल्प कार्यों के तहत साइनबोर्ड ठीक करने, अतिक्रमण हटाने, सेंट्रल वर्ज और किनारे की हरियाली को दुरुस्त करने, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, गड्ढे खत्म करने, फुटपाथ सुधारने और रोड मार्किंग का काम किया जा रहा है। एआई इम्पैक्ट समिट 15 से 20 फरवरी के बीच भारत मंडप में आयोजित होगा। इसमें विभिन्न देशों प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस आयोजन को देखते हुए पीडब्ल्यूडी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, भारत मंडपम, प्रगति मैदान, हैदराबाद हाउस, विज्ञान भवन, अंबेडकर भवन से जुड़...