नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत में 16-20 फरवरी के बीच होने वाली एआई इंपैक्ट समिट में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत आएंगे। सम्मेलन तीन सिद्धांतों- लोग, ग्रह और प्रगति पर आधारित है, जो एआई पर सहयोग के लिए भारत के दृष्टिकोण को परिभाषित करते हैं। इस शिखर सम्मेलन में विश्व भर के वैश्विक नेता, नीति निर्माता, नवप्रवर्तक और विशेषज्ञ एआई के भविष्य पर विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच पर आएंगे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि सम्मेलन में फ्रांस, ब्राजील भूटान, बोलिवीया, क्रोशिया, स्टोनिया, फिनलैंड, ग्रीस, गुयाना, कजाकिस्तान, लिंचेस्टीन, मारीशस, सरबिया, स्लोवाकिया, स्पेन, श्रीलंका, सेशेल्स, स्विटरजरलैंड, नीदरलैंड तथा यूएई के राष्ट्राध्यक्ष हिस्स...