बागेश्वर, फरवरी 21 -- नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय 'एआई इम्पैक्ट समिट' में कथित हंगामे के विरोध में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बागेश्वर ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष आदर्श कठायत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में नारेबाजी करते हुए यूथ कांग्रेस का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया और घटना की कड़ी निंदा की। भाजयुमो पदाधिकारियों का आरोप है कि समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर हॉल के भीतर नारेबाजी की, जिससे कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न हुआ। उनका कहना है कि यह घटना उस समय हुई जब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की तकनीकी प्रगति और 'एआई फॉर ऑल' विजन पर चर्चा चल रही थी। जिलाध्यक्ष आदर्श कठायत ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन वैश्विक मंच पर देश की छवि को ...