नैनीताल, फरवरी 21 -- नैनीताल। भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में शनिवार को पंत पार्क में कांग्रेस और राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। भाजपाइयों ने अंतरराष्ट्रीय एआई समिट-2026 के दौरान कांग्रेस की ओर से किए गए विरोध प्रदर्शन को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाने वाला करार दिया। कार्की ने कहा कि यह समिट देश की तकनीकी प्रगति का प्रतीक है, जिस पर संकीर्ण राजनीति करना राष्ट्रहित के विरुद्ध है। यहां पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, मंडी परिषद सलाहकार मनोज जोशी, विक्रम राठौर, आयुष भंडारी, विकास जोशी, भारत मेहरा, हेमंत बेदी, अमिता, रेखा, शैलेंद्र बर्गली, विक्रम रावत, संतोष कुमार, मनोज पवार, नीरज साह रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...